{"_id":"630625e37076560afc007dc0","slug":"mahmood-madani-from-deoband-said-that-leaders-of-ruling-party-in-world-are-causing-slander","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: महमूद मदनी बोले- दुनिया में बदनामी का कारण बन रहे सत्ताधारी दल के नेता, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: महमूद मदनी बोले- दुनिया में बदनामी का कारण बन रहे सत्ताधारी दल के नेता, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 24 Aug 2022 07:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Aug 2022 07:57 PM IST
सार
मौलाना मदनी ने कहा कि यह जरूरी है कि ऐसे अपराधियों को वास्तविक तौर पर सजा दी जाए, ताकि इसका समाधान हो सके।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भाजपा के विधायक टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के अपमान के कृत्य को बेहद शर्मनाक और खेदजनक बताया है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह देश के लिए भी अमर्यादित और दुनिया में बदनामी का कारण है कि सत्ताधारी दल के लोग ऐसी नापाक हरकतों को दोहरा रहे हैं।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में राजा सिंह की गिरफ्तारी और पार्टी के जरिए की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को समय की आवश्यकता बताया। मौलाना मदनी ने कहा कि यह जरूरी है कि ऐसे अपराधियों को वास्तविक तौर पर सजा दी जाए, ताकि इसका समाधान हो सके। साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए जो स्वीकार करते हैं कि उन्होंने मुसलमानों की मॉब लिंचिंग के जरिए हत्या की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अजीबो-गरीब मामला: शामली में एक परिवार में पैदा हुआ तीन पैर का बच्चा, देखने वालों की लग रही भीड़
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत की हमेशा से यह मांग रही है कि सभी धर्मों के पेशवाओं (महापुरुषों) के मान-सम्मान की रक्षा के लिए एक कानून बनाया जाए। जिससे इस तरह के भड़काऊपन का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से एक बार फिर मांग करते हैं कि वह परिस्थितियों की संवेदनशीलता को समझे और इस संबंध में सख्त कदम उठाने से न हिचकिचाए।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जमीयत ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की हुई है कि सुप्रीम कोर्ट अपने द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए सरकारों को मजबूर करे।