फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maharana Pratap Jayanti today, strict security arrangements across the district

महाराणा प्रताप जयंती आज, जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

Wed, 08 May 2019 11:42 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Wed, 08 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Jayanti today, strict security arrangements across the district
अलर्ट
महाराणा प्रताप जयंती को लेकर सहारनपुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गांवों में लोगों से संपर्क किया जा रहा है, पुलिस एवं पीएसी गांवों में फ्लैग मार्च कर रही है। बैरियर लगाकर रामनगर के बाहर से ही लोगों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम रामनगर के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर अधिकारी टेंशन में है। आसपास के जिलों से लगभग 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। गांवों में लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और गांवों में हो रही गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस एवं पीएसी गांवों में फ्लैग मार्च करेगी। जिससे कहीं भी तनाव की स्थिति न बनने पाए।
विज्ञापन


ग्राम ताहरपुर जंधेड़ी सेक्टर 99 मल्हीपुर रोड रामनगर में बैरियर लगा दिए गए हैं, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को रामनगर से होकर आने से रोका जा सके। लोगों को रामनगर के बाहर से ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी सहारनपुर हिंसा
ग्राम शब्बीरपुर में दो साल पहले महाराणा प्रताप जयंती में राजपूत समाज के युवकों का जुलूस के रूप में जाने के विरोध में जातीय संघर्ष हुआ था। 9 मई 2017 को रामनगर में हिंसा होने के साथ जिले भर में आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। 

 रामनगर से नहीं निकलेगा जुलूस
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया का कहना है कि महाराणा प्रताप जयंती पर कोई शोभायात्रा जुलूस अथवा रैली रामनगर से होकर नहीं निकलेगी। इसका आश्वासन उन्हें पुलिस अधिकारियों ने दिया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों को रामनगर के बाहर से ही जाएंगे। 

अब घर पर ही होगी श्रद्धांजलि सभा
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की श्रद्धांजलि सभा को अंबेडकर पार्क में किए जाने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा अब अंबेडकर पार्क में नहीं की जाएगी। कमल वालिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण श्रद्धांजलि सभा घर पर ही की जाएगी। लेकिन प्याऊ अंबेडकर पार्क के बाहर ही लगाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। इसकी अनुमति ले ली गई है।


सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार कंपनी पीएसी मंगाई गई है। दो कंपनी सीआरपीएफ की भी है। बैरियर लगाकर बाहर से आने वाले लोगों को रामनगर की बजाय जंधेड़ी से ही रूट डायवर्ट कर हसनपुर आवास विकास सिविल लाइन होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर भेजा जाएगा। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed