Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maharaja Agrasen's procession took off with great pomp

धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Sun, 29 Sep 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's procession took off with great pomp
अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसैन जयंती पर निकाली शौभायात्रा में शमिल वैश्य अग्रवाल सभा समन्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के तत्वावधान में बैंडबाजों संग महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही अनेक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अग्रवाल धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न बैंड, झांकियां, शहनाई आकर्षण का केंद्र रहे। अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक व नगर विधायक संजय गर्ग ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किए। नगर विधायक ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्य जिला संयोजक शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान सह संयोजक पवन गोयल, श्रवण गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज बंसल, उत्सव संचालक सचिन गुप्ता, सचिन गर्ग, वरुण गोयल, ममता सिंघल, सुमन गर्ग, योगेश कच्छल, प्रदीप मित्तल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, हरि प्रकाश मित्तल, डा. योगेश गुप्ता, पवन गोयल, आदेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, शोभाराम सिंघल, बृजेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, यशवीर गुप्ता, राजकुमार बंसल, विनय जिंदल, परमेंद्र बंसल, रिया सिंघल, मनीराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसैन जयंती पर निकाली शौभायात्रा का उदघाटन करते नगर विधायक संजय ग

अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसैन जयंती पर निकाली शौभायात्रा का उदघाटन करते नगर विधायक संजय ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed