{"_id":"62cc68045707b2457163a48b","slug":"maharaj-singh-college-is-the-first-choice-of-science-students-saharanpur-news-mrt5966041152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के विद्यार्थियों की पहली पसंद है महाराज सिंह कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के विद्यार्थियों की पहली पसंद है महाराज सिंह कॉलेज
विज्ञापन
एमएस कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करीब 65 वर्ष पहले विज्ञान विषयों के साथ शुरू किए गए महाराज सिंह कॉलेज में बेशक आज कई विषयों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो, लेकिन विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए आज भी महाराज सिंह कॉलेज पहली पसंद है। यहां स्नातक में बीए और बीएससी की कक्षाएं संचालित हैं, जिनमें कुल 880 सीटें निर्धारित हैं। महाराज सिंह कॉलेज में दाखिले के लिए किस कदर मारामारी रहती है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां 880 सीटों के लिए प्रत्येक वर्ष चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीयन कराते हैं, लेकिन मेरिट के आधार पर अच्छे अंक वाले ही दाखिला पाते हैं। इन दिनों भी कॉलेज में प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता व समाजसेवी के रूप में सम्मानित बाबू महाराज सिंह ने विज्ञान की शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार के लिए वर्ष 1957 में महाराज सिंह कॉलेज की स्थापना की थी। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा गणित विषयों के साथ महाविद्यालय शुरू किया गया था। बाद में शिक्षा की जरूरत को देखते हुए वर्ष 1965 में यहां हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान में स्नातक की कक्षाएं शुरू की गई। वर्तमान में कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय के अंतर्गत स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, वनस्पति विज्ञान तथा जंतु विज्ञान के पाठ्यक्रम संचालित हैं। परास्नातक स्तर पर अंग्रेजी राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान के पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। विज्ञान की शिक्षा की दृष्टि से यह इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण संस्थान है। स्नातक एवं परास्नातक के साथ इस कॉलेज में शोध की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा यहां पुस्तकालय, वाचनालय और प्रयोगशालाएं व खेल मैदान की सुविधा भी है।
स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की स्थिति
कक्षा----------------कुल सीट
बीए-----------------352
बीएससी (गणित)------264
बीएससी (बायोलॉजी)---264
महाराज सिंह कॉलेज जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में से एक है, जो विभिन्न विषयों में उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई के लिए जाना जाता है, लेकिन विज्ञान विषयों के साथ शुरू किए गया यह महाविद्यालय आज भी विज्ञान विषय के विद्यार्थियों की सबसे बड़ी जरूरत को पूरा करता है। सबसे खास बात महाविद्यालय का माहौल हमेशा शांत रहा है, जो इसकी छवि का बेहतर उदाहरण है।
विज्ञापन
प्रोफेसर अनिल कुमार, प्राचार्य।

एमएस कॉलेज- फोटो : SAHARANPUR