फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahamrityunjaya mantra saves from the dreadful feeling of death

मृत्यु के भयावाह भाव से बचाता है महामृत्युंजय मंत्र

Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjaya mantra saves from the dreadful feeling of death
सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 24 घंटे महा मृत्युंजय मंत्र के जाप का शुभारंभ कर कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाए जाने की प्रार्थना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि महा मृत्युंजय मंत्र, भोले बाबा एवं महाकाली समस्त असाध्य रोगों को नाश करते हैं।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में कोरोना महामारी से प्रार्थना के साथ 24 घंटे के महामृत्युंजय मंत्र व श्री महाकाली के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मां काली और भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से स्नान कराकर शृंगार करने के बाद भोग अर्पित किया। कोरोना से मुक्ति दिलाने को यज्ञ में आहुति डाली गई। रविवार की सुबह यज्ञ में पुर्णाहुति देकर विश्राम दिया जाएगा। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव पंचतत्व एवं त्रिगुणात्मक शक्ति को धारण करने के साथ परम सत्ता है। मां काली ब्रह्मांड की प्रचंड ऊर्जा रूपा महाशक्ति है। शिव शक्ति के संयुक्त ऊर्जा पुंज से समस्त रोग व दोष नष्ट हो जाते हैं। महा मृत्युंजय महामंत्र के जाप से मृत्यु के भयावह भाव से बचा जा सकता है। इस दौरान आचार्य अजित शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित वासुदेव वत्स, नरेश चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed