फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madrassa students who passed the UP board exams were felicitated

Saharanpur News: यूपी बोर्ड में पास हुए मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Mon, 28 Apr 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Madrassa students who passed the UP board exams were felicitated

विज्ञापन

सरसावा। मदरसा जामिया उम्मुल कुरा में पढ़ने वाले 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया गया।
ग्राम समसपुर में स्थित मदरसे में रविवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महादुल बनात अल इस्लामी के प्रबंधक मौलाना अकरम नदवी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि दीन के साथ दुनियावी तालीम भी बेहद जरूरी है। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे आज देश के साथ विदेश में उच्चस्तर की नौकरियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मदरसे के प्रबंधक कारी रशीद ने बताया कि इस बार मदरसे में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के 20 तथा 12वीं कक्षा के 10 विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंकों से परीक्षा पास की।
इस मौके पर कारी मुकीम, अब्बास मजाहिरी, अकील मजाहिरी, मौलाना तनवीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौलाना असादुल्लाह कासमी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed