फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madrasa students should spread the light of education far and wide: Nomani

तालीम की रोशनी दूर-दूर फैलाएं मदरसा छात्र : नोमानी

Tue, 30 Jan 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Madrasa students should spread the light of education far and wide: Nomani
देवबंद। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने छात्रों को बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ पढ़ाया। इस दौरान उलमा ने छात्रों को तालीम की रोशनी को दूर दूर तक फैलाने की नसीहत की।
विज्ञापन

दारुल उलूम में आयोजित हुए कार्यक्रम में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि हजरत इमाम बुखारी ने अपनी पूरी जिंदगी हदीस की हिफाजत में लगा दी। छात्रों को भी चाहिए कि वह उनके नक्शे कदम पर चलें। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि यहां से निकल अब उनकी जिम्मेदारियां ओर अधिक बढ़ गई है। शिक्षा के साथ साथ वह अपने व्यवहार से इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने रखें। कार्यक्रम में मोहतमिम ने सात छात्रों का निकाह भी पढ़ाया। अंत में उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य, मुल्क में अमनो अमान और आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। इस दौरान काफी संख्या में मदरसा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed