फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madani uncle and nephew sitting in the courtroom with three people

तीन-तीन लोगों के साथ ऐतेकाफ में बैठे मदनी चाचा-भतीजे

Fri, 15 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Madani uncle and nephew sitting in the courtroom with three people
देवबंद (सहारनपुर)। रमजान माह के आखिरी अशरे (अंतिम दस दिन) में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और महासचिव मौलाना महमूद मदनी ऐतकाफ (एकांतवास) में बैठ गए हैं। दोनों अलग अलग मस्जिदों में महज तीन-तीन लोगों के साथ ऐतकाफ में बैठे हैं, जबकि खुले दिनों में यह संख्या हजारों में हुआ करती थी।
विज्ञापन

रमजान माह के अंतिम दस दिनों के लिए मौलाना अरशद मदनी छत्ता मस्जिद व मौलाना महमूद मदनी एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में ऐतकाफ में बैठे हैं। खुले दिनों में दोनों जगहों ऐतकाफ में बैठने के लिए दूसरे राज्यों सहित आसपास के देहात इलाकों से हजारों लोग यहां पहुंचे थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस बार यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। मौलाना अरशद व महमूद मदनी के साथ सिर्फ तीन-तीन लोग ही इस बार ऐतकाफ में बैठे हैं। उधर, लॉकडाउन के बीच आए रमजान माह के तीसरे जुमा पर भी लोगों ने घरों में नमाज-ए-जुमा अदा की। उन्होंने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर महामारी को खत्म करने और चपेट में आए लोगों के लिए सेहत तंदरुस्ती के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed