Saharanpur: विलंब शुल्क के साथ जल्द भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, ये है जमा करने की आखिरी तारीख
Saharanpur News : मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने एक बार फिर छात्र-छात्राओं को मौका दिया है। छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क के साथ 15 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 मई से शुरू हो रही संस्थागत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका विद्यार्थियों को दिया गया है। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट को फिर से खोला है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों के पास केवल दो दिन का मौका है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के संस्थागत स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीजेएमसी, बीएससी गृह विज्ञान, बीवॉक एलटी, बीवॉक योगिक सेफेंस, बीलिब, एमजेएमसी, एमएससी, एमएफए, एमएड, एमपीएड, बीपीईएस, एलएलबी, एलएलएम, एमएससी एग्रीकल्चर, एमए, एमकॉम के सम सेमेस्टर (मेन/बैक/एक्स) और बीएफए, एमलिब दूसरे सेमेस्टर की (मेन) सत्र 2023-24 की परीक्षा इसी माह होनी हैं।
इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuweb.in पर 14 मई से उपलब्ध हैं। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ विलंब शुल्क के 15 मई यानी केवल कल तक जमा करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने का पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसमें केवल विद्यार्थियों के ही लिए नहीं, बल्कि महाविद्यालयों और संस्थानों के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान