फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa shakumbhari university: Student can fill exam form online only today with late fee

Saharanpur: विलंब शुल्क के साथ जल्द भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, ये है जमा करने की आखिरी तारीख

Tue, 14 May 2024 05:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 May 2024 05:08 PM IST
सार

Saharanpur News : मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने एक बार फिर छात्र-छात्राओं को मौका दिया है। छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क के साथ 15 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
Maa shakumbhari university: Student can fill exam form online only today with late fee
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 मई से शुरू हो रही संस्थागत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका विद्यार्थियों को दिया गया है। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट को फिर से खोला है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों के पास केवल दो दिन का मौका है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के संस्थागत स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीजेएमसी, बीएससी गृह विज्ञान, बीवॉक एलटी, बीवॉक योगिक सेफेंस, बीलिब, एमजेएमसी, एमएससी, एमएफए, एमएड, एमपीएड, बीपीईएस, एलएलबी, एलएलएम, एमएससी एग्रीकल्चर, एमए, एमकॉम के सम सेमेस्टर (मेन/बैक/एक्स) और बीएफए, एमलिब दूसरे सेमेस्टर की (मेन) सत्र 2023-24 की परीक्षा इसी माह होनी हैं।

विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuweb.in पर 14 मई से उपलब्ध हैं। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ विलंब शुल्क के 15 मई यानी केवल कल तक जमा करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने का पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसमें केवल विद्यार्थियों के ही लिए नहीं, बल्कि महाविद्यालयों और संस्थानों के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed