फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakambhari University celebrated its first foundation day with great pomp

Saharanpur News: मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया पहला स्थापना दिवस

Fri, 02 Dec 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakambhari University celebrated its first foundation day with great pomp
सहारनपुर के जनता रोड पुवांरका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के साथ ही राजनीतिक, शैक्षिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र के गण्यमान्यों ने हिस्सा लिया। दिन भर चले कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुुधीर एम बोवड़े, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ से स्वामी सहजानंद, योगाचार्य पद्मश्री भरत भूषण, कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने संयुक्त रूप से मां शाकंभरी देवी एवं मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुन्नालाल कॉलेज की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सरसावा के इलम चंद कॉलेज द्वारा मां भगवती नवदुर्गा की प्रस्तुति की गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सुधीर एम बोबड़े ने खुशी व्यक्त की कि उन्हें विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से शासन को जो अपेक्षा है वह पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे पढ़ाई खत्म करते ही उनको काम मिले या फिर वह अपना काम शुरू कर सकें। युवा काम करेगा तो देश तरक्की करेगा। वशिष्ठ अतिथि शिव प्रकाश ने बीते आठ साल में देश में आईआईटी, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की संख्या का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए युवाओं के लिए विकल्प बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर उच्च शिक्षा का मॉडल दुनिया की तुलना में एक श्रेष्ठ मॉडल बने इसके लिए देश भर के अंदर शिक्षा का एक नया मॉडल तैयार करना होगा। कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संयोगिता शुक्ला द्वारा स्वामी सहजानंद महाराज को मां शाकंभरी देवी का चित्र भेंट किया गया। मंच संचालन प्रोफेसर विपिन गिरी और सीमा रानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, राकेश जैन, महावीर राणा, साहब सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर के जनता रोड पुवांरका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक?

सहारनपुर के जनता रोड पुवांरका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के जनता रोड पुवांरका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक?

सहारनपुर के जनता रोड पुवांरका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed