फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lucknow-Chandigarh Express will run from March 1

एक मार्च से चलेगी लखनऊ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस

Tue, 23 Feb 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Chandigarh Express will run from March 1
सहारनपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक और एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित होने जा रहा है। यह ट्रेन लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते सहारनपुर होकर चंड़ीगढ़ तक चलेगी। इसका संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। इसका संचालन होने से अंबाला डिवीजन के सहारनपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन लखनऊ से रात 11:55 बजे रवाना होगी। वहां से हरदोई, शाहजहांपुर, चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, हल्दौर, बिजनौर, लक्सर, रुड़की होते हुए दोपहर 12:35 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर यहां से 12:40 पर रवाना होकर यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। फिर अगले दिन चंडीगढ़ से सुबह 9:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होकर शाम 7:35 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 07:45 बजे मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ की तरफ जाएगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने के लेकर अंबाला डिवीजन के रेल अधिकारियों ने संबंधित सभी रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed