फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lok Sabha Elections 2024: Imran Masood will again join Congress, will join AICC on October 7

लोकसभा चुनाव 2023: इमरान मसूद फिर करेंगे कांग्रेस ज्वॉइन, बोले- घर वापसी कर रहा हूं

Wed, 04 Oct 2023 06:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Oct 2023 06:35 PM IST
सार

Saharanur News : इमरान मसूद एक बार फिर से कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Imran Masood will again join Congress, will join AICC on October 7
इमरान मसूद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद के दोबारा कांग्रेस में शामिल होंगे। वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं, इमरान मसूद का कहना है कि सात अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी। कहा कि फिर से घर वापसी कर रहा हूं।

विज्ञापन


मुसलमानों के लिए कांग्रेस एकमात्र विकल्प: इमरान मसूद
इमरान मसूद ने हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब मुसलमानों को एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कांग्रेस नेता अब्बास अली खां के आवास पर इमरान मसूद ने कहा कि वर्तमान समय दो विचारधाराओं का रह गया है। एक विकल्प कांग्रेस के साथ है और दूसरा विकल्प भाजपा के साथ है।

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुसलमान, दलित और ब्राह्मण कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे हैं। यदि मुसलमान कांग्रेस में वापस लौट आए तो ब्राह्मण, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग भी कांग्रेस में लौट आएगा। अब देश में बदलाव का दौर है और 2024 के चुनाव में बदलाव होना तय है।

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

हालांकि इमरान मसूद अभी तक कांग्रेस के किसी बड़े नेता से नहीं मिले हैं और अभी तक पार्टी में दोबारा शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत जरूर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed