फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lockdown on the school for the second day in protest against the power cut

बिजली काटने के विरोध में दूसरे दिन भी स्कूल पर तालाबंदी

Thu, 04 Aug 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lockdown on the school for the second day in protest against the power cut
प्राथमिक विद्यालय पर तालाबंदी के कारण बाहर खड़ी शिक्षिकाएं - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम ढिक्का टपरी में दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने बिजली काटे जाने के विरोध में प्राथमिक विद्यालय पर तालाबंदी रखी। इसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और शिक्षक भी स्कूल के बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी गांव ढिक्का टपरी में बिजली नहीं आने पर ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप प्राथमिक विद्यालय में तालाबंदी रखी। पूर्व प्रधान सन्नी राणा का कहना है कि गांव वाले नियमित रूप से उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को बिलों का भुगतान करते हैं परंतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लापरवाही करता है। हरियाणा बिजली बोर्ड को समय पर भुगतान नहीं करता जिसके कारण हरियाणा बिजली बोर्ड उनके गांव की बिजली काट देता है जिसकी पूरी तरह से जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विद्युत निगम की है। बावजूद इसके अधिकारियों से संपर्क करने पर वे मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। गांव के बाबूराम ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण जीना मुश्किल हो गया है। बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे हैं, साथ ही पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के एसडीओ राज कुमार ने बताया कि गांव ढिक्का टपरी में ग्रामीणों पर 18 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है, फिर भी वे अपने स्तर से हरियाणा बिजली बोर्ड से बात कर बिजली जुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार ने बताया कि बंद विद्यालय को खुलवा दिया गया है।

ढिक्का टपरी स्कूल में धरना देते ग्रामीण

ढिक्का टपरी स्कूल में धरना देते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed