फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Local crop reached market, vegetable prices fell

स्थानीय फसल पहुंची बाजार, सब्जियों के गिरे दाम

Wed, 30 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Local crop reached market, vegetable prices fell
दिल्ली रोड पर बिकती सब्जी - फोटो : SAHARANPUR
स्थानीय फसल पहुंची बाजार, सब्जियों के गिरे दाम
विज्ञापन

सहारनपुर। स्थानीय सब्जियों की आवक बढ़ने से 15 दिन में सब्जियों के भाव में काफी गिरावट आई है। आलू के भाव में छह रुपये, प्याज और टमाटर के भाव में प्रति किलो करीब 10 रुपये तक की कमी आई है।
आलू, प्याज और टमाटर में तेजी झेल रहे उपभोक्ताओं को अब जाकर राहत मिली है। इस समय टमाटर से लेकर आलू तक स्थानीय सब्जियां आनी शुरू हो गई हैं। राजस्थान के अलवर जनपद से नया प्याज आने से इसके रेट में भी दस रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। इसके अलावा मंडी में मटर, गाजर, गोभी, मेथी, पालक, कद्दू, लौकी आदि सब्जियां भरपूर आ रही हैं। सब्जी मंडी का कार्य देख रहे मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि स्थानीय सब्जियों की आवक शुरू होने से दो सप्ताह के अंदर सब्जियों के भाव कम हुए हैं।
विज्ञापन

टमाटर हल्द्वानी और प्याज आ रहा अलवर से
स्थानीय के साथ ही हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान से भी सब्जियां आ रही हैं। टमाटर हल्द्वानी, करनाल, तरावडी और अहमदाबाद से आ रहा है। इससे पहले टमाटर नासिक से आ रहा था। प्याज राजस्थान के अलवर से आ रहा है। आलू स्थानीय के साथ ही पंजाब के होशियारपुर, खन्ना, जालंधर एवं हरियाणा के सढौरा, नारायणगढ, शाहबाद और पीपली से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले थोक एवं फुटकर भाव (प्रति किलो)
सब्जी--------- थोक भाव----------फुटकर भाव
आलू------------11 से 13-----------16 से 18
प्याज-----------22 से 26-----------30 से 35
टमाटर----------26 से 28-----------30 से 35
गोभी------------05 से 07-----------8 से 10
गाजर-----------03 से 06-----------08 से 12
हरी मिर्च---------22 से 25----------25 से 30
29 दिसंबर को थोक एवं फुटकर भाव (प्रति किलो)
सब्जी-------------थोक भाव------------फुटकर भाव
आलू---------------06 से 09-------------10 से 15
प्याज--------------12 से 16-------------20 से 22
टमाटर------------12 से 14-------------20 से 25
गोभी--------------03 से 05-------------06 से 10
गाजर--------------03 से 05-------------06 से 08
हरी मिर्च------------25 से 28------------25 से 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed