फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lightning strikes in many villages in the Titaro region for 18 hours

तीतरो क्षेत्र में कई गांवों में 18 घंटे से बिजली गुल

Tue, 06 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lightning strikes in many villages in the Titaro region for 18 hours
विद्युत कर्मियों की हड़ताल के कारण नहीं ठीक हुई खराबी
विज्ञापन

महंगी विद्युत उपकेंद्र पर हाईटेंशन लाइन में आया तकनीकी फाल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरो।
विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते तीतरो क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के बाद बीते 18 घंटे से कई गांवों की बत्ती गुल पड़ी है।
सोमवार से विद्युत विभाग के कर्मचारी निजीकरण का विरोध करने के चलते विभागीय कार्यों से विरत है। तीतरो क्षेत्र में सोमवार को राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई का कार्य अपनी देख रेख में कराया था, परंतु सोमवार की देर शाम महंगी में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर हाईटेंशन लाइन में आए तकनीकी फाल्ट के कारण सप्लाई ठप्प हो गई। उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मियों ने कहा लाइन में आए फाल्ट को वह ठीक तो कर सकते है, परंतु नानौता स्थित 220 विद्युत सप्लाई केंद्र के कर्मचारियों ने अधिकृत अधिकारी की अनुमति के बगैर शट डाउन देने से साफ इंकार किया। इस कारण से क्षेत्र के गांवों हैदरपुर, बहलोलपुर, ठोल्ला, बेर खेड़ी मुसलमान, महंगी, सांगा ठेडा, बाल्लू आदि बिजली सप्लाई पिछले 18 घंटे से ठप पड़ी है। ग्रामीण निर्मल सिंह, नैन कुमार, इसम सिंह, महेंद्र कोरी ने सप्लाई सुचारु कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा पिछले 18 घंटे से सप्लाई न होने के कारण घरों में पीने के पानी की किल्लत हो गई। उधर, तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने नानौता विद्युत सप्लाई केंद्र को शट डाउन के लिए निर्देश दिए। जल्द ही तकनीक खराबी को ठीक करा कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed