{"_id":"57b0be8f4f1c1bda786eacfe","slug":"lightning-cracks-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मंदिर में दरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मंदिर में दरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में दरार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रविवार को कई जगह बिजली गिरी। जैन बाग क्षेत्र में प्राचीन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गांव चाटका में तीन मवेशियों की मौत हो गई।
इसके अलावा एक बैंक पर बिजली गिरने से सायरन बज उठा तो पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली के गिरने से अनेक घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे बारिश शुरू हुई। शहर के मोहल्ला चौधरियान स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर बिजली गिरने से बीचोंबीच बड़ी दरार आ गई।
आसपास के मकानों में रह रहे लोग बिजली की गर्जना से सहम गए। साथ ही उनके घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। लोग घरों से बाहर आ गए। जनता रोड स्थित गांव चाटका में भी सुबह करीब दस बजे शराफत पुत्र अय्यूब के घेर में बिजली गिरने से दो दुधारू भैंस और एक कटरे की मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ ही दूर पर गोबर उठा रहा सफाई कर्मी इससे बाल-बाल बच गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पटवारी अजय प्रताप और पुवांरका ब्लॉक में तैनात पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़ित को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है। उधर, देहरादून रोड स्थित एक बैंक पर बिजली गिरने से बैंक का सायरन बज गया। रविवार के अवकाश की वजह से बैंक बंद था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।