{"_id":"5f3f96d78ebc3eabe945fd9f","slug":"light-rain-in-many-areas-due-to-heavy-rains-saharanpur-news-mrt497158838","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से कई क्षेत्रों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से कई क्षेत्रों की बत्ती गुल
विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव से निकलते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में बृहस्पतिवार को भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहा, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। जैन बाग बिजलीघर में पानी भरने और पेपर मिल रोड की ओर 33केवी लाइन पर पेड़ गिरने के कारण कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इन क्षेत्रों में चार से पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। पुराने शहर के मोहल्ला पक्का बाग और एक अन्य जगह पर पुरानी इमारत की दीवार गिर गई। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची।
शहर के अंसारी रोड, नेहरू मार्केट, लुहानी सराय, कोर्ट रोड सहित अन्य जगहों पर जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। आईटीसी रोड पर कई जगहों पर गड्ढों में पानी भरने से भी लोगों को दिक्कतें हुईं। लगातार बारिश के कारण पांवधोई नदी और ढमोला में पानी का बहाव तेज हो रहा है। ऐसे मौसम के बीच ही जैन बाग बिजलीघर में पानी भरने और पेपर मिल रोड पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति पर असर रहा।
ढमोला में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर जुटी रही भीड़
सहारनपुर। बारिश के दौरान ही ढमोला के पानी में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे से बड़े तक पुल पर और ढमोले के किनारे खड़े होकर यही देखते रहे कि कब मगरमच्छ दिखाई देगा। यहां काफी देर तक खड़े रहे रोहित कुमार, शादाब, अमित कुमार सहित अन्य ने बताया कि काफी देखने के बाद भी पानी में कुछ बुलबुले उठते दिखे। मगरमच्छ नजर नहीं आया। कुछ लोग तो दो घंटे से भी ज्यादा समय तक इसी प्रयास में रहे कि मगरमच्छ नजर आए। मगर ऐसा नहीं हुआ।

सहारनपुर में बरसात के दौरान उफान पर आयी पांवधोई नदी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में दिल्ली रोड़ की और स्कूटी पर छाता लेकर जाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में कलेक्ट्रेट तिराहे की और छाता लेकर जाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में दिल्ली रोड़ की और स्कूटी पर छाता लेकर जाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के लिंक रोड़ स्थित ढमोला नदी में मगरमच्छ की देखे जाने की सूचना पर देखने को लेकर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन