हत्याकांड: अदालत ने तीन लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा, 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया
अदालत ने हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सुनाई है। इसके अलावा 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या- एडीजे-3 ने हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 21 अप्रैल 2011 को श्यामलाल निवासी इंद्रा कॉलोनी वाल्मीकि बस्ती ने थाना कुतुबशेर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके पुत्र जितेंद्र की पुरानी रंजिश में कॉलोनी के ही नरेश, विजय और सोनु पुत्रगण रमेशचंद ने छुरी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किए।
वहीं इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-3 में हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की सशक्त पैरवी एवं सबूतों के कारण अदालत ने तीनों आरोपियों नरेश, विजय और सोनू को जितेंद्र की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: रात में शूटर को घर में सुलाया, सुबह हाथ में थमाई पिस्टल, बोली- बच न जाए पति, कातिलों ने उगला पूरा सच
गैंगस्टर एक्ट में पांच साल की सजा
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-08 ने गैंगस्टर एक्ट में एक अभियुक्त को पांच साल तीन माह 15 दिन के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 15 मई 2017 को कुतुबशेर थाने पर गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस की ओर से सशक्त पैरवी एवं प्रयासों के कारण न्यायालय ने अभियुक्त शहजाद पुत्र जमशेद निवासी टपरी को पांच वर्ष तीन माह 15 दिन का कारावास तथा पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।