फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Avoid dust and wash your eyes with cold water.

हेलो डॉक्टर : धूल से बचें, आंखों को ठंडे पानी से धोएं

Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Avoid dust and wash your eyes with cold water.
सहारनपुर। स्वस्थ आंखों के लिए देखभाल जरूरी है। आंखों में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए, न कि डॉक्टर बनकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चलाने लगें। इसके अलावा सुबह-शाम ठंडे पानी से आंखों को अच्छे से धोएं, जिससे दिनभर आंखों में आने वाली गंदगी साफ हो जाती है। यह सलाह शनिवार को अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है, जिसका असर आंखों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है।
विज्ञापन


सवाल : छह माह से आंखों में दर्द की शिकायत है। दवा भी ले रहा हूं। (मेघ सिंह, माधोनगर)
जवाब : सबसे जरूरी यह है कि मोबाइल फोन को देखना कम कर दें। ज्यादा देर तक देखने से आंखों में दर्द होने लगता है। इसके बाद भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल में आकर दिखा सकते हो।
विज्ञापन

सवाल : आंखों में चिपचिपाहट है और दर्द भी रहता है। (सुरेश कुमार सेठी, खलासी लाइन)
जवाब : यह मौसम की वजह से है। इसमें एंटीबायोटिक दवा सिप्लॉक्स दिन में तीन बार डाल सकते हो। आराम मिलेगा।
सवाल : दोनों आंखों में लेंस लगे हैं। कई दिन से पानी आ रहा है। (अशोक कुमार, लक्ष्मीपुरम)
जवाब : सुबह-शाम ठंडे पानी से आंखों को साफ करें। बाहर निकले तो चश्मा जरूर लगाएं। मोबाइल न देखें।
सवाल : आंखों में खुजली रहती है। (वर्तिक त्यागी, दघेड़ा, सुशील कुमार, जगहेता गुर्जर)
जवाब : ठंडे पानी से आंखों को धोएं। अगर आप मोबाइल देख रहे हैं तो 20 सेकंड स्क्रीन देखें, जबकि 20 सेकंड बाहर की तरफ। इससे आंखों में दिक्कत नहीं होगी।
सवाल : सात महीने पहले एक आंख में लेंस डलवाया था। दोनों आंखों से पानी आता है। (अनिल भाटिया, शारदा नगर)
जवाब : यह लेंस की वजह से नहीं है। सोने से पहले ठंडे पानी से आंख की सिकाई कर सकते हैं। इसके अलावा आंखों को अच्छी तरह से धोएं।
सवाल : आंखों में खुजली और दिखाई भी कम दे रहा है। (योगेंद्र शर्मा, गागलहेड़ी)
जवाब : यह मौसम में आए बदलाव की वजह से एलर्जी है। मसालेदार खाना कम खाएं। ठंडे पानी से आंखों को धोएं और बाहर निकले तो चश्मा लगाएं।
सवाल : आंखों पर चश्मा लगाकर भारीपन होता है। (कस्तूर जैन, जैन फाटक)
जवाब : चश्मे का नंबर गलत है, जिसकी वजह से आंखों में भारीपन की शिकायत है। इसलिए चश्मे का नंबर विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर बदलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed