उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जहां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में दोनों शूटरों को दबोच लिया तो वहीं पत्नी द्वारा रची गई खौफनाक साजिश का भी सनसनीखेज खुलासा हो गया।
दरअसल, शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर सेक्टर-13 में बुधवार सुबह 11:15 बजे बदमाशों ने प्रदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने पुत्रवधू नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की पूछताछ में नीतू ने शूटर समीर और मनीष का नाम बताया था।
2 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
पूछताछ के दौरान पत्नी नीतू ने बताया कि प्रदीप आए दिन शराब पीकर आता था और उसको टॉर्चर करता था। बताया कि प्रदीप शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी करता था। नीतू ने कहा कि वह प्रदीप से परेशान आ गई थी। इसी के चलते उसने पति की हत्या की साजिश रची और शूटरों को 1.50 लाख रुपये में मर्डर की सुपारी दे डाली।
3 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वारदात से पहले नीतू ने रात में एक शूटर को अपने घर ही सुलाया। वहीं सुबह उसके हाथ में पिस्टल देकर कहा कि पति किसी भी हाल में बचना नहीं चाहिए। इस काम के लिए नीतू ने 30 हजार रुपये एडवांस दिए और कहा कि काम होने के बाद 1.20 लाख रुपये तुरंत मिल जाएंगे।
4 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
सुबह के समय नीतू ने कराया शूटरों को नाश्ता
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पहले सुबह के समय नीतू ने दोनों शूटरों को अपने घर पर नाश्ता कराया और फिर वारदात को अंजाम देने के लिए रवाना कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद शूटरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि वारदात को अंजाम देकर शूटर आसानी से फरार हो गए।
5 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
फिर मुठभेड़ में दबोचे गए दोनों शूटर
इस सनसनीखेज वारदात का पता लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस ने शताब्दीनगर सेक्टर-6 में दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर ली। शूटरों ने पुलिस टीम पर गोलियां चल दीं। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शूटरों पर गोली चलाई, जिसमें समीर के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने शूटर मनीष को भी दबोच लिया।