फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leave the blue flag BJP MLA Dharam Singh Saini

नीला झंडा छोड़ भाजपाई हुए विधायक धर्म सिंह सैनी

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Leave the blue flag BJP MLA Dharam Singh Saini
- फोटो : Getty
सहारनपुर में बसपा से टिकट कटने के बाद बागी हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नकुड़ विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम ही लिया। 21 सितंबर को लखनऊ में हुई रैली में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।
विज्ञापन


सैनी के भाजपा में जाने के बाद बसपा के पास सहारनपुर में कोई ऐसा चेहरा नहीं बचा है, जिसके दम पर सवा लाख सैनियों के वोटों में सेंध लगाई जा सके। उनके जाने से बसपा को सातों विधानसभा सीटों पर सैनी वोटों का नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन


11 सितंबर को सहारनपुर में हुई मायावती की रैली से कुछ ही दिन पहले डॉ. धर्म सिंह सैनी की भाभी का निधन हो गया था। बसपा से निष्कासित किए गए स्वामी प्रसाद मौर्य डॉ. सैनी के परिवार को सांत्वना देने सहारनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना बहनजी तक पहुंची थी। माना जा रहा है कि बहनजी इसी बात से नाराज थी। जनपद में रैली होनी थी। ऐसे में रैली से पहले डॉ. सैनी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रैली के दो दिन बाद ही सैनी को लखनऊ बुलाकर टिकट काटने की जानकारी दी गई।

सैनी ने खुद को बसपा का सच्चा सिपाही बताते हुए बहनजी के समक्ष अपनी सफाई दी और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, मगर बहनजी नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी।

लखनऊ से लौटते ही उन्होंने रेलवे स्टेशन से हजारों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। एक बैंक्वेट हॉल में हुई सभा में पार्टी छोड़ने का निर्णय ले लिया। सभा के दौरान समर्थकों ने उनको भाजपा में जाने की सलाह दी थी।

उसके बाद से उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। 21 सितंबर को लखनऊ में हुई भाजपा की रैली में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। उनका टिकट काटा जाना और बसपा छोड़ना विस चुनाव में बसपा को नुकसान पहुंचा सकता है।


दरअसल, दलित और मुस्लिमों के बाद जनपद में सबसे अधिक मतदाता सैनी समाज से हैं, जिनकी संख्या सवा लाख से अधिक है। ऐसे में नकुड़ विस के साथ ही बाकी छह सीटों पर भी सैनी वोटर बगावत कर बसपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि बसपाई सैनी समाज का वोट बसपा के साथ होने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed