फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leave a fear, keep a restrained routine, then Corona will lose in every situation

कोरोना को हरा काम पर लौटे

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leave a fear, keep a restrained routine, then Corona will lose in every situation
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण से डरे नहीं बल्कि भय मुक्त होकर इसके अपने ऊपर हावी हुए बिना संयमित दिनचर्या अपना कर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार आइसोलेट हो तो निश्चित रूप से इस बीमारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

यह कहना है गांव औरंगाबाद निवासी पेशे से चिकित्सक भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह कांबोज का। डॉ. राजबीर पिछले माह 15 तारीख को संक्रमित हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह बिना डरे घर के एक कमरे में आइसोलेट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने पूरी तरह पाजीटिव विचार रखे। सुबह उठते ही सबसे पहले गर्म पानी पीना। इसके बाद तुलसी, अदरक, अजवाइन, गिलोय, पीपल, लौंगऔर काली मिर्च का काढ़ा, हल्दी वाला दूध, नाश्ता, दिन में नारियल पानी, फ्रूट जूस, शाम को फिर काढा, खाने में दलिया या दाल सब्जी का पानी आदि हल्का आहर लिया। राजबीर कांबोज ने बताया कि इस दौरान गांव में एक महिला की कोरोना से मौत भी हुई जबकि ग्राम प्रधान सहित तीन अन्य लोगों ने बुखार से आनन फानन में दम तोड़ दिया लेकिन उन्होंने नेगेटिव विचारों को हावी नहीं होने दिया। एक सप्ताह से वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। खेती का काम भी देखने लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने अपने बाग में जाकर आम की स्थिति देखी और मजदूरों से काम कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed