{"_id":"61799196b01c7b7b743f03a9","slug":"large-number-of-oxytocin-injections-recovered-from-the-store-saharanpur-news-mrt5625269194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर से बड़ी संख्या में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर से बड़ी संख्या में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद
विज्ञापन
नखासा बाजार में शाहनवाज किराना स्टोर से प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन काफी भारी मात्रा में पक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के नखासा बाजार स्थित एक किराना स्टोर से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पकड़े गए हैं। इनमें से दो नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इंजेक्शन जब्त करने के साथ ही स्टोर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी तथा सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल के निर्देश पर बीते कई दिन से मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक सूचना पर औषधि निरीक्षक संदीप कुमार पुलिस बल को साथ लेकर नखासा बाजार पहुंचे। यहां एक किराना स्टोर से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए, जिनको जब्त कर लिया गया। इनमें से दो नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ड्रग एक्ट 1940 की सुसंगत धाराओं में फर्म स्वामी के विरुद्ध माननीय न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
किराना स्टोर से भारी संख्या में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पकड़े गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। दो नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के बाद स्टोर स्वामी के विरुद्ध ड्रग एक्ट 1940 के धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संदीप कुमार, औषधि निरीक्षक।