फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   land grab report filed against haji iqbal and his brother mahmud ali

हाजी इकबाल और उनके भाई महमूद अली पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
land grab report filed against haji iqbal and his brother mahmud ali
सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के खिलाफ एक महिला ने उसकी जमीन कब्जाने का मामला मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराया है। महिला ने जमीन वापस करने के बहाने हाजी इकबाल के तीन बेटों और उसके वकील पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अधिवक्ता जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यमुनानगर जिले के एक गांव में रहने वाली महिला ने यह मुकदमा मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराया है। एसएसपी के अनुसार रिपोर्ट में महिला का कहना है उसने वर्ष 2011 में एक जमीन मिर्जापुर पोल में खरीदी थी। आरोप है कि वर्ष 2012 में हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली और बेटे जावेद ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वर्ष 2018 नवंबर में हाजी इकबाल के बेटे जावेद, अलीशान और उसके वकील जीशान निवासी पाडली ग्रांट ने जमीन वापस करने के बहाने उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास एक नलकूप पर बुलाया। जहां पर उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर धमकी देकर उसे बुलाया और हाजी इकबाल के तीसरे बेटे अफजाल व उनके वकील जीशान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी ने बताया कि पी?िता की ओर से दी गई तहरीर पर बृहस्पतिवार देर शाम को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीशान को बृहस्पतिवार रात को सहारनपुर स्थित दिनेश विहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्त्रस्वार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि जेल गया आरोपी बेहट तहसील में अधिवक्ता है।
विज्ञापन

पीड़ित का परिवार कर गया था पलायन
एसएसपी ने बताया आरोपियों की धमकी के कारण पीड़िता का परिवार चार साल पहले मिर्जापुर से पलायन कर गया था। जो वर्तमान में यमुनानगर के एक गांव में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल के भाई और बेटे है जेल में
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में नामजद किए गए हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और तीन बेटे जावेद, अलीशान और अफजाल अन्य मामलो में पहले से ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

हाजी इकबाल के विदेश भागने की चर्चा
सहारनपुर। कई मामलों में वांछित चल रहे हाजी इकबाल पर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित है। उसके पुलिस को चकमा देकर विदेश भागने की चर्चा है, जबकि पुलिस उसके खिलाफ तीन माह पहले लुक आउट सर्कुलर जारी करा चुकी है। एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल के विदेश भागने की चर्चा है, यह भी हो सकता है कि उसने पुलिस ने बचने के लिए यह चर्चा फैलाई हो, पुलिस इस संबंध में भी जांच प?ताल कर रही है। पुलिस की तीन टीम लगातार उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed