फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lakhs stolen by burglary in two shops

दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

Wed, 14 Jul 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by burglary in two shops
सहारनपुर। अंबाला रोड पर छत के रास्ते सेंधमारी कर चोरों ने दुकानों में रखे कई लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। एक दुकान में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। थाना कुतुबशेर में तहरीर दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी निवासी केएल खुराना की अंबाला रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने कॉल करके बताया कि दुकान में चोरी हो गई है। छत के रास्ते सेंधमारी कर अंदर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो पांच इनवर्टर और पांच बैटरी के अलावा अन्य सामान चोरी होने का पता चला। कारोबारी ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख नुकसान हुआ है। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरों के चेहरे कैद हो गए हैं। इन्हीं के बराबर में दीपक गोयल का कार्यालय है, जो टैक्सी किराए पर देते हैं। इनके कार्यालय में भी छत के रास्ते घुसे चोरों ने इनवर्टर और बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस चोरों की पहचान कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है। सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed