{"_id":"615b16578ebc3eb5dd2ea414","slug":"lakhimpur-kheri-maulana-mahmood-madani-said-that-the-yogi-government-should-follow-the-rule-of-law-and-punish-the-accuseds","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: मौलाना महमूद मदनी बोले- राजधर्म निभाए सरकार, दोषियों को दिलाए सख्त सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: मौलाना महमूद मदनी बोले- राजधर्म निभाए सरकार, दोषियों को दिलाए सख्त सजा
Mon, 04 Oct 2021 08:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:27 PM IST
सार
मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों के प्रति सरकार के असंवेदनशील रवैये का परिणाम है। मदनी ने कहा कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की कड़ी निंदा की है। मौलाना मदनी का कहना है कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
सोमवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों के प्रति सरकार के असंवेदनशील रवैये का परिणाम है। साथ ही यह उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों का गला दबाने की फांसीवादी शैली की अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद घटना में मारे गए किसानों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मौलाना मदनी ने प्रदेश की योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार राजधर्म का पालन करते हुए अमानवीय कृत्यों में शामिल होने वाले लोगों को बिना भेदभाव सख्त सजा दिलाए, ताकि मृतक परिवारों इंसाफ मिल सके।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहारनपुर में जमकर हंगामा, बोले- किसानों के हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार