फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laddu Gopal Jume in procession

लड्डू गोपाल की शोभायात्रा में सभी झूमे

Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal Jume in procession
शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद, नागल, मुजफ्फराबाद, नानौता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर में श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा के तत्वावधान में बैंडबाजों, अखाड़ों कीर्तन मंडली और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन


मोहल्ला छिंपीवाड़ा स्थित श्रीकृष्ण रथशाला पर सुबह के समय विधि विधान से रथों का पूजन किया गया। हवन और रथ पूजन के मुख्य यजमान अजय गोयल रहे। रथशाला से ठाकुरद्वारा मंदिर तक स्वर्ण रथ पर सारथी की बोली वंश कुमार बग्गा ने, प्रसाद रथ की श्याम लाल ने ली।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा मंदिर पर मुख्य शोभायात्रा में स्वर्ण रथ पर सारथी की बोली सहारनपुर के रामकुमार गोयल ने,  प्रभु के दांयी ओर चंवर डुलाने की बोली सीताराम गर्ग, बांयी ओर चंवर की बोली विरेंद्र कुमार और अजय कुमार नेचलगढ़ ने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार लड्डू गोपाल के प्रसाद रथ पर सारथी की बोली संजय कुमार एवं विपुल कुमार ने , प्रसाद वितरण की बोली विशाल गुप्ता ने ली। जबकि मुनीम की बोली का सौभाग्य तुषार मित्तल को प्राप्त हुआ।

शाम करीब छह बजे श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर से शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें धर्म ध्वजा लिए बच्चे घोड़ों के साथ सबसे आगे चल रहे थे।
 शोभायात्रा में कृष्ण-सुदामा, राधा-रूकमणि, मां दुर्गा, शंकर-पार्वती और राधा कृष्ण का झूला आदि झांकियां, बैंडबाजे, अखाड़े, हाथी और कीर्तन

मंडली शामिल रही। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर    से आरंभ होकर अनाज मंडी, एमबीडी चौक, मेन बाजार, सर्राफा बाजार, हनुमान चौक, मित्तर सैन चौक, राधा वल्लभ मंदिर, चौकी मंगलौर, जीटी रोड से होकर दुर्गाकुंड पहुंची जहां कंस का वध उपरांत शोभायात्रा यूनियन तिराहा, शाहजीलाल और टाकान से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। 

शोभायात्रा में एसडीएम डीपी सिंह, सीओ योगेंद्र पाल सिंह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष हुलाश राय सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, सभा अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, नीरज कंसल, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम गर्ग, मुकेश गर्ग, सुशील गुप्ता, ब्रहम सिंह पुंडीर, विनोद गुप्ता, बनारसी प्रसाद अग्रवाल, रमण हरि गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नरेश मित्तल रहे।  

नागल के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कस्बे में शोभायात्रा निकली गई। इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख के पुत्र ईशांत चौधरी और भाजपा नेता मनीष त्यागी ने किया। 

शोभायात्रा मेन बाजार, बस स्टैंड, जीटी रोड, ब्लाक चौराहा होते हुए वापस शिव मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। बढेढी के प्रधान चौ. राजबीर सिंह, अवनीश त्यागी, बोबी चौधरी, मुकेश माहेश्वरी, योगेश, अमरदीप प्रधान, बबलू राणा, भोजराज, पिंटू चौधरी, योगेश शर्मा, रूपेश शर्मा, ओमपाल, शिवराज सिंह, स्वराज, मेनपाल रहे। पूजा अर्चना पंडित शिव कुमार  भटनागर ने संपन्न कराई।

मुजफ्फराबाद में बीती रात आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। इनका उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेेंद्र राणा ने किया। राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार, अर्जुन को उपदेश देते श्री कृष्ण आदि की शानदार झांकियां प्रस्तुत की गई। आयोजन में सुरेश पाल, अंशुल, मोंटू, मुन्ना राणा, सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।

नानौता में मोहल्ला कानूगोयान स्थित कृष्णलीला चौक से प्रारंभ हुई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का उद्घाटन नानौता ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा और समाजसेवी अनुराग राणा ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में सबसे आगे  जहां धार्मिक झंडा चल रहा था। 

   यात्रा में शामिल बैंड जहां धार्मिक गीतों और भजनों की मधुर धुन बिखेर रहे थे। तो वहीं ढोल की थापों पर हर कोई झूमने को मजबूर हो रहा था। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई चल रही थी तो वहीं यात्रा में भगवान शंकर, गणेश, श्री राधाकृष्ण और राधाकृष्ण के रूप में कलाकारों


ने नृत्य कर लोगों को रोमांचित कर दिया। शोभायात्रा में  पूर्व चेयरमैन रमेशचंद नामदेव, विवेक नामदेव, अंकित नामदेव,  दीपक मित्तल, रमेश कुमार, सोमदत्त, गुलशन   गर्ग, प्रदीप सभासद, पुरुषोत्तम सिंघल, विकास गर्ग, पंकज, गणेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed