{"_id":"61cdf68ba7417c3d0b3d1f3d","slug":"laborer-dies-in-breeding-farm-uproar-of-villagers-saharanpur-news-mrt5713321108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रीडिंग फार्म में मजदूर की मौत, आर्थिक मदद को ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रीडिंग फार्म में मजदूर की मौत, आर्थिक मदद को ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। वेंको रिसर्च एंड ब्रीडिंग फार्म मांडुवाला में एक मजदूर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद भाकियू नेताओं और मृतक के परिजनों ने फार्म पर पहुंच कर आर्थिक मदद की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रबंधन द्वारा ठेकेदार से एक लाख रुपये की तत्काल मदद का आश्वासन और अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
फतेहपुर थाने के गांव अल्लीवाला निवासी अमर सिंह (50) सकटू गांव मांडुवाला के वेंको रिसर्च एंड ब्रीडिंग फार्म पर ठेकेदार के तहत मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की दुपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जब तक साथी कर्मचारी उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर आए उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार अमर सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों को जैसे ही अमर सिंह की मौत की खबर मिली तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन और भाकियू के प्रदेश सचिव चौ चरण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण फार्म पर पहुंचे। जहां उन्होंने आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान सूचना पर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फार्म की तरफ से प्रबंधक ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
इस दौरान गांव से चौ. पद्म सिंह, सोहनवीर सिंह, चौ मांगेराम, जगशरण सिंह, अमरपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, सोनू सिंह, प्रवीण कुमार, लाल्ला आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, फार्म के प्रबंधक गोविंद उपाध्याय ने बताया कि मृतक ठेकेदार के अंडर काम करता था। ठेकेदार द्वारा शुक्रवार तक एक लाख रुपये की आर्थिक मदद कर दी जाएगी। इसके साथ ही ईएसआई और पीएफ के लाभ भी मृतक आश्रित को दिलाए जाएंगे, साथ ही मृतक के बेटे को फार्म पर नौकरी दी जाएगी।