फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Labor killed by crushing JCB machine

जेसीबी मशीन से कुचलकर मजदूर की मौत

Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Labor killed by crushing JCB machine
लोगों को मार्ग से हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में स्टार पेपर मिल में सोमवार तड़के काम करते समय एक मजदूर की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर सड़क जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर लोगों को शांत किया। गांव परागपुर निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित स्टार पेपर मिल पर ठेका मजदूर था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह मिल में काम कर रहा था। उसके आगे जेसीबी चल रही थी। पुलिस के अनुसार जेसीबी को पीछे ले जाते समय उसके ब्रेक नहीं लग सके और राजेंद्र जेसीबी की चपेट में आ गया। इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही कर्मचारी एकत्रित हो गए। राजेंद्र के परिजन भी मिल में पहुंच गए और सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मिल प्रबंधन से इस मामले में बात की। सीओ ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद ही लोग शांत हुए।  


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। उधर, सीओ ने बताया कि मिल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed