फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता: सहारनपुर में छात्र-छात्राओं से रुबरू हुईं एसपी यातायात, ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

Sun, 17 Nov 2019 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Know and adopt traffic rules: SP Traffic
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में पुलिस अधीक्षक यातायात अपर्णा गुप्ता ने कहा कि सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना होगा। यातायात के नियमों का पालन करके स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।


सिर्फ नियम जानने से नियमों का पालन नहीं होता, नियमों को अपनाना होगा। छात्र-छात्राएं स्वयं जागरूक हों और अपने परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को जागरूक कर नियमों को अनिवार्य रूप से पालन करने वाला समाज बनाएं।
Know and adopt traffic rules: SP Traffic
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सहारनपुर पब्लिक स्कूल में यातायात माह में यातायात पुलिस एवं अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता में एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता ने कहा कि सड़क और वाहन सिर्फ चलने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित चलने के लिए हैं। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में जो लिख अथवा चित्र बना रहे हैं, उनको अपने जीवन में महसूस करें।

 
Know and adopt traffic rules: SP Traffic
एसपी यातायात - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या का महत्वपूर्ण कारण अतिक्रमण है। अतिक्रमण करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए। ऐसे दुकानदारों से सामान न खरीदें, जिसने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा हो। अतिक्रमण करने वाले दूसरों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस चेक करानी चाहिए। वाहनों से निकलने वाला धुआं सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता एवं एसपीएस के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में यातायात उप निरीक्षक पवन कुमार तोमर, शिक्षक निशांत कश्यप, पूनम कपूर, निधि भटनागर, ऊषा डागा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know and adopt traffic rules: SP Traffic
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला

बेटियां डर और संकोच छोड़कर हिम्मत जुटाएं : तेज प्रताप सिंह
यातायात निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 1090 वूमेन पावर लाइन चलाई है। जिसके तहत कोई भी युवती, छात्रा इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकती है।

इस नंबर की खासियत है कि सिर्फ महिला अधिकारी ही फोन रिसीव करेगी, शिकायतकर्ता की जानकारी गुप्त रखी जाएगी, उसे कभी थाने पर नहीं बुलाया जाएगा, समाधान होने तक पुलिस अधिकारी संपर्क में रहेगा और समाधान होने के बाद तक मामले का फीडबैक लिया जाएगा। जिससे बाद में भी कोई परेशान न कर सके। लेकिन इसके लिए बेटियों को हिम्मत जुटानी होगी, डर एवं संकोच को छोड़ना होगा। गलत काम को बर्दाश्त नहीं करें। पुलिस हमेशा बेटियों के साथ है।

विज्ञापन
Know and adopt traffic rules: SP Traffic
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता सिर्फ पुरस्कार के लिए नहीं जागरूकता के लिए भी: सुधीर जोशी

सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने कहा कि चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य पुरस्कार प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। यातायात के नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को यातायात पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed