फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kishan was murdered by the neighbor for not sending his sister to her in-laws.

Saharanpur News: बहन को ससुराल न भेजने पर पड़ोसी ने ही की थी किशन की हत्या

Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kishan was murdered by the neighbor for not sending his sister to her in-laws.
सहारनपुर। शहर से सटे पिंजौरा गांव के किशन सैनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बहन को ससुराल न भेजने पर पड़ोसी युवक ने ही किशन की दो गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रविवार सुबह पौने आठ बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंजौरा निवासी किशन सैनी (25) पुत्र ओम प्रकाश की उसके घर के नजदीक ही सिर और सीने में गोली मारकर हत्या कर गई थी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ लोग घटनास्थल की तरफ आते-जाते नजर आ रहे थे। इनमें किशन सैनी का पड़ोसी विकास पुत्र भंवर सिंह भी दिख रहा था। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि किशन सैनी की बहन का प्रेम विवाह एक वर्ष पूर्व गांव में ही रहने वाले शैंकी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही किशन की बहन का पति के साथ विवाद हो गया और वह अपने मायके आकर रहने लगी। विकास और शैंकी के बीच दोस्ती थी। विकास ने कई बार किशन सैनी से कहा कि अपनी बहन को ससुराल भेज दे और विवाद खत्म करे, लेकिन किशन सैनी ने बहन को ससुराल भेजने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जब किशन काम पर जाने के लिए निकला तो रास्ते में उसकी मुलाकात विकास से हुई। विकास ने दोबारा किशन से कहा कि बहन को शैंकी के पास भेज दे। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विकास ने तमंचे से किशन के सिर में एक गोली मारी। इसके बाद वह जब सड़क पर गिर गया तो दूसरी गोली उसके सीने में मारी। इसके बाद आरोपी पैदल ही वहां से चला गया। आरोपी ने तमंचा और कारतूस एक जगह पर छिपा दिए। इसके बाद गांव में ही अपने दादा-दादी के घर जाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।

--------
12वीं पास है विकास, पुलिस में होना चाहता था भर्ती
आरोपी विकास ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। एसपी सिटी ने बताया कि विकास पढ़ाई में होशियार है। आरोपी पुलिस या सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।
------
किसी को नहीं हो रहा था यकीन
विकास ने ही किशन की गोली मारकर हत्या की है। इस बात का किसी को यकीन नहीं हो रहा था। किशन सैनी के परिजन भी यह मानने को तैयार नहीं थे, क्योंकि, किशन किसी से रंजिश नहीं थी। वह घर से डेयरी पर काम करने जाता और छुट्टी होने पर घर लौटता था। वह मिलनसार युवक था और सबके साथ उसके अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed