फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   kisanon ne kray kendra par kiya pardarshan

किसानों ने किया धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन

Thu, 31 Oct 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
kisanon ne kray kendra par kiya pardarshan
किसानों ने किया धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन
विज्ञापन

छुटमलपुर। धान क्रय केंद्र पर खरीद के लिए कर्मचारी न मिलने से खफा किसानों ने भाकियू पदाधिकारियों की अगुवाई में प्रदर्शन किया। किसानों की मांग की थी कि क्रय केंद्र पर कर्मचारी को भेज कर उनके धान की खरीद कराई जाए।

साधन सहकारी समिति हलवाना का वर्तमान में गांव कमालपुर में धान क्रय केंद्र चल रहा है। एक माह पूर्व यह शुरू किया गया था। किसानों का आरोप है कि दस दिन बाद ही इस पर खरीद बंद कर दी गई थी। दबाव पड़ने पर एक दो बार खरीद की गई। इसके बाद त्योहारों की छुट्टी पड़ गई। बुधवार को छुट्टी खत्म होने पर क्षेत्र के किसान अपने धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर केंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों को सूचना दी। जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह और प्रवक्ता रघुबीर सिंह किसानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एआर अशोक कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि वे कर्मचारी की व्यवस्था कर केंद्र पर भेजने का काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि देर शाम तक कोई कर्मचारी केंद्र पर नहीं पहुंचा। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन कर केंद्र पर धान खरीद को सुचारु कराने की मांग की। इस दौरान रामबीर सिंह, मनोज कुमार, खान बहादुर, सोमपाल सिंह, प्रदीप कुमार, कृष्णपाल सिंह, सतीश शर्मा, सोहनवीर सिंह, वसीम खां, पप्पु, अमरपाल सिंह, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed