फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kidnapped child reached home after escaping from clutches

चंगुल से छूटकर घर पहुंचा अगवा किया बालक

Tue, 24 Nov 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped child reached home after escaping from clutches
चंगुल से छूटकर घर पहुंचा अगवा हुआ बालक
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगढ़ से एक बालक का अपहरण कर लिया गया। बालक किसी प्रकार आरोपी युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंचने में कामयाब हो गया। पीड़ित के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मोहल्ला हबीबगढ़ निवासी गुलबहार ने बताया कि उसकी बहन घर के नजदीक कारखाने में काम करती है। सोमवार की शाम उसका दस वर्षीय पुत्र अकसद अपनी बुआ को बुलाने कारखाने में गया था। बुआ ने अकसद को नजदीक ही दुकान पर चाय लेने के लिए भेज दिया। आरोप है कि चाय की दुकान से पड़ोस में रहने वाला युवक अकसद को मुंह बंद कर जबरन अपने साथ ले गया। परिजन ने बालक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सकता। देर रात किसी प्रकार अकसद आरोपी के चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में अपने घर पहुंचा। अकसद ने परिजनों को बताया कि पड़ोसी युवक उसे अपने साथ जबरदस्ती ले गया। युवक जब ठेके से शराब ले रहा था, वह उसका हाथ छुड़ाकर भाग आया। बालक के पिता का आरोप है कि जब इस संबंध में आरोपी से बात की गई, तो उसने मारपीट की और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुलबहार ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। युवक किस मकसद से बालक को अपने साथ ले गया था, इसकी पड़ताल की जा रही है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed