फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khushi became Miss and Aniket became Mr Fresher in IIMT

आईआईएमटी में खुशी मिस फ्रेशर व अनिकेत बने मिस्टर फ्रेशर

Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khushi became Miss and Aniket became Mr Fresher in IIMT
आईआईएमटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। कोटा के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए बीएससी अप्लाइड साइंस विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खुशी मिस फ्रेशर व अनिकेत मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के कार्यकारी सचिव इंजी ईशु मित्तल, उप निदेशक आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंश प्रजापति ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने रैंप पर केटवाक किया। आर्यन और निशा ने बेटी को शिक्षा दिलाने के लिए नाटिका प्रस्तुति की। अखिल ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। अभिलाषा, आंचल, नौशीन, आंचल, आयुषी, शहीद, रितिक ने सोलो डांस प्रस्तुत किए। संस्था के कार्यकारी सचिव इंजी ईशु मित्तल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। उन्होंने गौरव, ऋतिक, अभिलाषा, प्राची, नेहा, दुष्यंत, अखिल, प्रणव, आकाश आदि को पुरस्कृत किया। बीएससी अप्लाइड साइंस की विभागाध्यक्ष छवि त्यागी ने मार्गदर्शन किया। स्पार्क ऑफ द इवनिंग आस्था त्यागी, मिस ब्यूटीफुल निशा और मिस्टर हैंडसम इतिश राणा को चुना गया। बीएससी से स्टार का खिताब भावना चौधरी को मिला। कार्यक्रम का संचालन बीएससी अप्लाइड साइंस विभाग के अध्यापक साक्षी धीमान एवं कल्पना शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कमल कृष्ण, सचिन संगल, उदित चौहान, अश्वनी कुमार, अंकुर त्यागी, सुमित कुमार, स्वीटी मलिक, वीएस कुशवाहा, सूर्यकांत, अंकित मेनवाल, प्रशांत सैनी, भारती, सचिन, ओमपाल सिंह, मनोज राणा रहे।

आईआईएमटी में मिस फ्रेशर को पुरस्कृत करते संस्था सचिव ईशु मित्तल

आईआईएमटी में मिस फ्रेशर को पुरस्कृत करते संस्था सचिव ईशु मित्तल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed