फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keshav Prasad Maurya said, opposition is troubled by defeat, BJP will win 80 seats in UP in LokSabha elections

UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP

Fri, 19 May 2023 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 May 2023 07:44 PM IST
सार

Saharanpur News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि निकय चुनाव में मिली हार से विपक्षी दलों में खलबली मची है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said, opposition is troubled by defeat, BJP will win 80 seats in UP in LokSabha elections
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबके साथ और सबके विकास की नीति पर चल रही है। इसलिए प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति फेल हो चुकी है। इससे विपक्षी दलों में खलबली मची है। कहा कि सहारनपुर जनपद में इस बार चार नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनमें से एक मुस्लिम प्रत्याशी भी है। देवबंद में भी पहली बार कमल खिला है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सपा, बसपा और रालोद के लोग कहते थे कि भाजपा मुसलमानों को खा जाएगी, लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। अब मुस्लिम समाज को भी सच्चाई का पता चल गया है। इसलिए मुसलमानों ने भी भाजपा को वोट देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड का असली सच: रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर प्लानिंग से पहुंचे घर, रूह कंपा देगी आगे की कहानी

उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को विजय मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए एक नया लाभार्थी मतदाता वर्ग तैयार हुआ है। लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, नि:शुल्क खाद्यान्न योजना, उज्ज्वला योजना आदि लाभार्थीपरक योजनाओं का काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में 480 करोड़ रुपये से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरसावा हवाई पट्टी भी जल्द शुरू हो जाएगी। अधिकारियों को जल्द बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और हर घर नल, हर घर जल योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात

इस दौरान औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सितेंद्र सिसौदिया, डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed