फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep mission 2022 in mind, prepare for panchayat elections: Raine

मिशन 2022 को ध्यान में रख करें पंचायत चुनाव की तैयारी : राईन

Fri, 12 Mar 2021 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Keep mission 2022 in mind, prepare for panchayat elections: Raine
मिशन 2022 को ध्यान में रख करें पंचायत चुनाव की तैयारी : राईन
विज्ञापन

सहारनपुर। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि हमें मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है। वह शुक्रवार को गागहलेड़ी में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व विधायक जगपाल सिंह के गागलहेड़ी में व्हाइट छप्पर हाउस स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि 2022 का चुनाव जिला पंचायत चुनाव के परिणाम पर निर्भर करेगा। ऐसे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पूरी इमानदारी से इसकी तैयारी में जुट जाएं। 15 मार्च को पार्टी कांशीराम का 87वां जन्मदिन संगोष्ठी के रूप में मनाएगी। प्रत्येक बस में 60-60 कार्यकर्ता होंगे। बैठक में सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, पूर्व एमएलसी एवं प्रभारी डॉ. मेघराज जरावरे, पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम, मंडल कोर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed