फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kazipura to be renamed Dharmpur; Shahjahanpur to be renamed Bharatpur.

Saharanpur News: काजीपुरा होगा धर्मपुर, शाहजहांपुर का नाम भरतपुर

Fri, 14 Aug 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kazipura to be renamed Dharmpur; Shahjahanpur to be renamed Bharatpur.
सहारनपुर। ग्रामवासियों की राय शुमारी के बाद नकुड़ विधानसभा के चार गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद काजीपुरा का नाम धर्मपुर, शाहजहांपुर का भरतपुर और गाजीवाला का गजाननपुर हो जाएगा। साथ ही मोहिद्दीनपुर का नाम मोदीपुर या महादेवपुर होगा।
विज्ञापन

दरअसल, नकुड़ से भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने प्रस्ताव भेजा था, जिसमें उन्होंने इन गांवों के नामों को बदलने की मांग की थी। शासन को प्रस्ताव भेजने के बाद स्थानीय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू की। ग्रामीणों की रायशुमारी कराई गई। ग्रामीणों की सहमति एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिपोर्ट को तैयार कर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद राजस्व अभिलेखों से लेकर अन्य रिकॉर्ड में गांवों के नए नामों को दर्ज किया जाएगा। इस प्रक्रिया को विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पूरा करने पर जोर है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं हैं। उधर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का कहना है कि उनकी तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर सभी की सहमति है।
विज्ञापन

----
बोले ग्रामीण और ग्राम पंचायत प्रशासक
- गांव शाहजहांपुर के प्रशासक (प्रधान) आजाद ने बताया कि गांव का नाम बदलने से कोई परेशानी नहीं है। स्थानीय प्रशासन भविष्य में गांव वासियों को प्रपत्रों में दर्ज गांव के पते से संबंधित कोई परेशानी न होने दें। कहीं ऐसा न हो ग्रामीणों को सभी प्रपत्रों में गांव का नाम बदलवाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहिद्दीनपुर गांव के प्रशासक (प्रधान) प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने कहा कि कुछ समय पूर्व गांव का नाम बदले जाने का प्रस्ताव समस्त ग्रामवासियों की सहमति से भेजा गया था। प्रस्ताव में गांव का नाम महादेवपुर या मोदीपुर किए जाने की मांग की गई है। पौराणिक संस्कृति के आधार पर यह नाम भेजे गए हैं। उन्होंने समस्त ग्रामीणों की ओर से गांव के नाम बदल जाने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई पर आभार व्यक्त किया।
नकुड़ विधानसभा के चार गांवों के नाम बदलने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शासन से जो भी निर्णय आएगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed