फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Karmabhoomi Express arrived seven hours late, passengers upset

सात घंटे की देरी से आई कर्मभूमि एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Thu, 17 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Karmabhoomi Express arrived seven hours late, passengers upset
सहारनपुर। कई रेल खंडों में ब्लॉक और कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बृहस्पतिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहारनपुर में सात घंटे लेट आई। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों सहारनपुर-मुरादाबाद, फिरोजपुर और जालंधर-लुधियाना रेल खंड में काम करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। बृहस्पतिवार को ट्रेन नंबर 12407 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे, दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली स्पेशल दो घंटे, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस नौ घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सहारनपुर आईं। इनके अलावा अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर मेमू स्पेशल एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेनों का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed