फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kamla and meat shops will remain closed in the metropolis today.

Saharanpur News: महानगर में आज बंद रहेगा कमेला और मीट की दुकानें

Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kamla and meat shops will remain closed in the metropolis today.
सहारनपुर। साधु टीएल वासवानी के जन्म दिन पर शासन ने 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित किया है। ऐसे में आज महानगर में कमेला और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि शासन ने मंगलवार 25 नवंबर को सभी पशु वधशालाएं व मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हैं, जिनके अनुपालन में नगर निगम सीमां के अंतर्गत सभी पशु वधशालाएं, मांस, मछली व मुर्गा आदि की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी। शासन ने निर्देशों का पालन कड़ाई से कराने को कहा है। यदि कोई भी पशु वधशाला, मांस, मुर्गा व मछली की दुकान खुली पाई जाती हैं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुुंबर ने सोमवार को महानगर के वार्ड संख्या छह, 34 और 40 में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया। वार्ड छह में एल्पाइन पब्लिक स्कूल वाली गली में सड़क निर्माण व नाला निर्माण होगा, जबकि वार्ड 34 में सड़क बनेगी। वार्ड संख्या 40 में गुरुद्वारा रोड पर माधोप्रसाद गली और रेलवे रोड स्थित अनंत बिल्डिंग वाली गली में दो सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने का लोकार्पण किया गया। इस दौरान पार्षद राजेंद्र कोहली, रविकांत, राजीव शर्मा, मुकेश सेठी, आरके गाबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed