फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   kalashyatra

बैंडबाजों संग निकाली गई मंगल कलश यात्रा

Wed, 30 Oct 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
kalashyatra
बैंडबाजों संग निकाली गई मंगल कलश यात्रा
विज्ञापन

नानौता। क्षेत्र के गांव खुडाना में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व शिव मंदिर से नगरखेड़ा स्थित कथास्थल तक बैंडबाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 101 पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश सिर पर धारण करते हुए गांव की गलियों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा की अगुवाई पं रामगोपाल शास्त्री (वृंदावन वाले) द्वारा की गई।

कथा के पहले दिन पंडित रामगोपाल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्तों को भक्ति और ज्ञान की वैराग्य शक्ति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भक्त अपनी भक्ति के बल पर भगवान को भी अपने पराधीन कर सकता है। यदि सच्ची लगन से हम अपने आराध्य देव का नियमित स्मरण करे तो हम कष्टों से दूर रह सकते हैं। भक्ति ही ऐसा मार्ग है जिस पर चलकर हम मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान संजय राणा खुडाना, मोहन राणा, राकेश पुंडीर, मा. संतोष, पवन कुमार, शेरजंग, मोनी राणा, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, रीटा राणा, सुनीता देवी, राधा रानी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed