फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kairana MP case: Report filed against 20 including Rohit Pradhan, accused said- forgive, watch video

कैराना सांसद प्रकरण: रोहित प्रधान समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी बोला- माफ कर दो, देखें वीडियो

Fri, 03 Oct 2025 05:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 03 Oct 2025 05:56 PM IST
सार

Saharanpur News: कैराना की सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ अभद्रता टिप्पणी करते हुए रोहित प्रधान और उसके साथियों का वीडियो वायरल हुआ था। इसी मामले में दैदपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं रोहित प्रधान का वीडियो बनाते हुए माफी मांगी है। 

विज्ञापन
Kairana MP case: Report filed against 20 including Rohit Pradhan, accused said- forgive, watch video
माफी मांगने वाला रोहित प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना सांसद इकरा हसन मामले में पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले रोहित प्रधान समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, रोहित प्रधान ने उक्त मामले के संबंध में माफी मांगने का वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन

 

Kairana MP case: Report filed against 20 including Rohit Pradhan, accused said- forgive, watch video
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
गांव दैदपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात को गांव छापुर में रोहित प्रधान ने अपने 15-20 लोगों के साथ कैराना सांसद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। आरोप लगाया कि वीडियो में रोहित ने अवैध हथियारों की धमकी भी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक संवैधानिक पद पर बैठी प्रतिष्ठित महिला के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करके आरोपी सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहते हैं। सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार रात गांव छापुर स्थित शिव लक्ष्मी मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। इसी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कैराना सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।


 

डीआईजी से मिला प्रतिनिधिमंडल
सांसद पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा के साथ प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि सांसद इकरा हसन हमेशा सब वर्गों का सम्मान करती हैं। उनके और परिवार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अनुज मदनुकि, मुबारिक हसन, बिलाल प्रधान, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed