फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jodi Bindaas, Lohri will be special

जोड़ी बिंदास, लोहड़ी होगी खास

Sat, 13 Jan 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jodi Bindaas, Lohri will be special
लाेहड़ी की मस्ती में रंगे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पंजाबी महासंगठन द्वारा लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भंगड़ा और गिद्घा पर लोग झूम उठे। लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए। पंजाबी महासंगठन द्वारा अंबाला रोड स्थित एक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अध्यक्ष योगेश दुआ, प्रेमपाल कटारिया, सन्नी नागपाल ने किया। इसके पश्चात विश्व शांति के लिए सामूहिक गायत्री मंत्र पाठ किया गया। पंजाब से आए लोक कलाकारों ने भंगडे़ और गिद्घे पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग ने लोहड़ी की बधाई देते हुए पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज का इतिहास बलिदानों भरा पड़ा है। ढोल की थाप पर सुंदर मुंदरिए, तेरा कि विचारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकोर्न का प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, राजकुमार नरूला, दर्शन लाल टक्कर, नीरज कामरा, मुकेश गक्खड़, राकेश धींगड़ा, विवेक मनोचा, खैराती लाल चौहान, राजीव वाधवा आदि मौजूद रहे।

पंजाबी समाज में लोहड़ी पर्व को लेकर भारी उत्साह है। जिन परिवार में शादी या संतान हुई है, वह लोहड़ी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। महानगर में लोहड़ी पर्व की धूम है। पंजाबी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उधर, पंजाबी समाज द्वारा विभिन्न जगहों लोहड़ी पर्व मनाने की तैयारी की गई है।

पंजाबी समाज के लोग अग्नि को रेवड़ी, मूंगफली और पोपकार्न भेंट करने के साथ प्रसाद वितरति करेंगे। होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम करने के लिए बुकिंग की गई है। माधोनगर निवासी आकाश पुत्र सगन लाल की 30 सितंबर को नुमाइश कैंप निवासी तान्या पुत्री अशोक मनचंदा से शादी हुई थी।

नवविवाहिता जोड़े की पहली लोहड़ी है। परिवार द्वारा लोहड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को भारी उत्साह के साथ लोहड़ी मनाने की तैयारी की गई है। घर पर रात्री भोज का आयोजन किया जाएगा।

 नुमाइशकैंप निवासी मनीष कालरा पुत्र सुशील कालरा की एक दिसंबर को नुमाइशकैंप निवासी शैफाली से विवाह हुआ था। शादी के बाद इस परिवार में भी पहली लोहड़ी है। भारी उत्साह है। कार्यक्रमों में रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों को शामिल किया जाएगा।


इसके अलावा शहर में कई परिवारों में शादी होने पर पहली लोहड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिन परिवारों संतान पैदा हुई, वह भी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed