{"_id":"632a0b11bd49db12046a9034","slug":"je-lalitraj-sharma-of-municipal-corporation-s-water-department-suspended-saharanpur-news-mrt60603388","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर गिरी गाज: जेई ललितराज शर्मा निलंबित, STF की टीम ने किया था गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर गिरी गाज: जेई ललितराज शर्मा निलंबित, STF की टीम ने किया था गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला
Wed, 21 Sep 2022 03:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:27 PM IST
सार
STF द्वारा गिरफ्तार किए गए जेई पर गाज गिर गई है। जेई ललित राज शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। जानिए पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
जेई को लेकर जाती एसटीएफ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सहारनपुर नगर निगम के जल कल विभाग के अवर अभियंता (जेई) ललित राज शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इससे संबंधित पत्र 19 सितंबर को सहारनपुर नगर निगम के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
परीक्षा के पेपर लीक मामले में ललित राज शर्मा को एसटीएफ उत्तराखंड की टीम ने 18 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया था। ललितराज शर्मा गिरफ्तार होने से करीब 15 दिन पहले से गायब चल रहे थे, जिन्होंने अपना मोबाइल भी बंद किया हुआ था। बिन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए मुख्यालय छोड़ने, अपना मोबाइल नंबर बंद रखने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड के पत्र के बाद नगर आयुक्त सहारनपुर ने शासन को पत्र लिखकर सूचित किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन के बड़े राज: खूबसूरत चेहरा देख जाल में फंस थे लोग, चंद दिनों में कर देती थी कंगाल,देखें तस्वीरें
विज्ञापन
मामले में नगर निकाय निदेशक नेहा शर्मा के द्वारा ललितराज शर्मा को निलंबित किया गया है। उनका निलंबन 18 अगस्त यानी गिरफ्तारी के दिन से ही किया गया है, साथ ही अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन के आदेश में यह भी कहा गया है कि जेल से रिहा होने के बाद वह निलंबन की अवधि में जलकल विभाग नगर निगम सहारनपुर में ही संबद्ध होंगे। जेई के निलंबन को लेकर नगर निगम सहारनपुर में दिन भी चर्चा रही।
यह भी पढ़ें: पार्षद का अपमान: IAS को बताने पहुंचे थे इलाके का हाल, हाथ-पैर पकड़ किया ये हाल, सारी हदें हुईं पार, तस्वीरें