फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुटेरी दुल्हन के बड़े राज: खूबसूरत चेहरा देख जाल में फंस थे लोग, चंद दिनों में कर देती थी कंगाल,देखें तस्वीरें

Tue, 20 Sep 2022 10:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur police have arrested to bride with partner after revealed a gang
एसपी राजेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पुलिस ने साथी संग एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो शादी के चार दिन बाद ही पति के घर से रुपये और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, इस गिरोह के सदस्य पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भी लोगों से पैसा वसूलते थे। इस गिरोह में कई आरोपी शामिल हैं। 





एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना चिलकाना के गांव पंचकुआ निवासी प्रवीण ने गीता उर्फ सलोनी निवासी मोहल्ला टांडा जिला उधमसिंह नगर, अशफाक, नाजमा, संजय निवासी गांव पदार्था थाना पथरी, कंवर सिंह, राजकुमार निवासी कुंजा बहादुरपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Saharanpur police have arrested to bride with partner after revealed a gang
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

प्रवीण ने बताया था कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नाम व पता बताकर और तीन लाख रुपये लेकर गीता उर्फ सलोनी से विवाह कराया था। इसके बाद आरोपियों झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग थी।

Saharanpur police have arrested to bride with partner after revealed a gang
लुटेरी दुल्हन का साथी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया, जिसमें गीता उर्फ सलोनी व अशफाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांवों ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जिनके परिवार में कोई युवक या व्यक्ति शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा हो। ऐसे लोगों को विश्वास में लेकर गीता की शादी करा देते थे। इसके चार दिन बाद ही गीता घर से पैसा व जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई डर दिखाकर पैसा वसूलते थे। गीता इसी तरह अब तक चार शादी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur police have arrested to bride with partner after revealed a gang
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

ऐसे होती थी फरार 
गीता शादी के तीन-चार दिन बाद पति से कहती थी कि उसकी मां की तबियत खराब है। इसलिए मां से मिलने जाना है। अगर परिवार का कोई सदस्य साथ चलता था तो आरोपी रास्ते में उसे चाय में नशे की दवाई डालकर पिला देते थे। इसके बाद गीता और उसके साथी पैसा व जेवरात लेकर फरार हो जाते थे। 

विज्ञापन
Saharanpur police have arrested to bride with partner after revealed a gang
एसपी राजेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से लोगों को बना रहे थे निशाना 
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को निशाना बना रहा था। इन्होंने हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई लोगों से शादी कराकर पैसा वसूला है। पैसा एकत्र होने पर आरोपी बंटवारा करते थे, जिसमें 50 प्रतिशत हिस्सा गीता लेती थी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed