फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jayantipur progressed rapidly in development, became a separate identity

विकास में तेजी से आगे बढ़ा जयंतीपुर, बनी अलग पहचान

Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jayantipur progressed rapidly in development, became a separate identity
सहारनपुर/ बिहारीगढ़। मुजफ्फराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत जयंतीपुर विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ी है। इस ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यों के तहत कायाकल्प हुआ है, जो जयंतीपुर को अलग पहचान दिला रहे हैं। ग्राम पंचायत को अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया गया। इस ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में देश व प्रदेश में प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है। कई कार्य होना प्रस्तावित है, जो कोरोना काल की वजह से अटके थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जयंतीपुर की आबादी छह हजार है। ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिल चुका हैं, जिससे ग्रामीण भी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। दिल्ली में आयोजित आइकॉनिक सप्ताह के तहत जयंतीपुर ग्राम पंचायत का चयन हुआ था।
विज्ञापन

सीसी सड़कों का हुआ निर्माण, विद्यालयों का कायाकल्प
जयंतीपुर में तीन हजार वर्ग मीटर में सीसी सड़कों का निर्माण हुआ है। इस ग्राम पंचायत के मजरे पिलखनी व रेतगढ़ के विद्यालयों की कायाकल्प किया गया है।
सीसीटीवी भी लगाए गए, कुछ कार्य जल्द होंगे पूरे
पंचायत भवन को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। ग्राम सचिवालय में सीसीटीवी भी लगे हैं। इसके साथ ही वाईफाई लगाने की तैयारी की जा रही है। ग्राम सचिवालय में तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बैठते हैं, जो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर करते हैं। सचिवालय में सोलर पैनल भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब का कराया सुंदरीकरण, पथ प्रकाश की व्यवस्था
जयंतीपुर के मजरे रेतगढ़ में स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत अमृत सरोवर तालाब बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह पिलखनी में तालाब की खोदाई कार्य चल रहा है। इसके अलावा प्रत्येक गली और चौराहे पर 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं।
बाढ़ से बचाव के होंगे इंतजाम
इस ग्राम पंचायत में हिंडन नदी के किनारे से बाढ़ से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। पैचिंग कराकर आबादी वाले क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है। 45 बीघे भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसमें पौधरोपण भी हुआ है, जबकि प्रत्येक घर में शौचालय और सामुुदायिक शौचालय का निर्माण हुुआ है।

यह काम हैं प्रस्तावित
-- ग्राम सचिवालय में वाईफाई की सुविधा होगी
-- स्वयं सहायता समूहों के जरिए लघु उद्योग स्थापित किया जाएगा
-- मनरेगा के तहत एक लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे
-- हिंडन नदी के किनारों का भी सुंदरीकरण होगा
-- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट करने की योजना है
-- बालिकाओं के लिए अलग से कक्षा आठ तक बनेगा स्कूल
--------------
वर्जन:-
गांव की प्रधान मुनेश रानी हैं। उनका कहना है कि ग्रामीणों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। मुख्यमंत्री स्तर से ग्राम पंचायत को पुरस्कार मिल चुका है। अब देश प्रदेश में मॉडल के रूप में ग्राम पंचायत को प्रस्तुत कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से ग्राम पंचायत को सम्मान दिलाने का लक्ष्य है।

ग्राम जयंतीपुर की प्रधान मुनेश रानी

ग्राम जयंतीपुर की प्रधान मुनेश रानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed