फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jalabhishek and kanwariyas were served in the temples

मंदिरों में किया जलाभिषेक, कांवड़ियों की सेवा की

Mon, 25 Jul 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek and kanwariyas were served in the temples
कांवड़ियों को फल वितरित करते विधायक देवेंद्र निम और उनकी माता पदमलता निम - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/रामपुर मनिहारान/चिलकाना (सहारनपुर)। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोले के भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सांसद प्रदीप चौधरी ने भी मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

नगर एवं देहात क्षेत्र के अनेक शिव मंदिरों में शिव महापुराण की कथा लगातार चल रही है। श्रावण मास में मोहल्ला कानूनगोयान, ईशरा व अन्य शिव मंदिरों में पूरे माह के धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। पुरुषार्थी धर्मशाला में भी विशेष पूजा कार्यक्रम चल रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हर-हर, बम-बम के जयकारों ने माहौल को शिव मय बना दिया। बरसी व गुड़छप्पर के मंदिरों में ज्यादा भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर बेल पत्र चढ़ाकर उनका जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने महादेव कुटी पहुंच कांवड़ सेवा शिविर संचालकों से जानकारी ली और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक भी किया। सांसद ने बाबा बंशीवालों के सेवा भारती परिवार द्वारा महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर में संचालित कांवड़ सेवा शिविर और इनरव्हील क्लब की महिलाओं द्वारा लगाए मेडिकल कैंप में भी जाकर भोलों से बात की। कुमार फौजी, रविशंकर गर्ग, राजेश काका, गगन गर्ग, अर्जुन सैनी, नरेंद्र तायल, डॉ. मनोज, देवीचंद, राकेश गोयल आदि रहे। उधर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने अपनी माता पदमलता निम के साथ कांवड़ सेवा शिविर में पहुंच कांवड़ियों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना में श्री सत्संग मंडल सुलतानपुर के तत्वावधान में पैठ बाजार में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिवनंदन शर्मा, निशांक जैन, गौरव गुप्ता, दिनेश कुमार, आशु सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, अंकित सैनी, डॉ. हुकुम सिंह आदि रहे। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी भी कांवड़ शिविर में पहुंचे। उधर, नगर पंचायत की ओर से चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा बसपा नगर अध्यक्ष आकाश काशी ने पैठ बाजार में हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बस स्टैंड स्थित बाला सुंदरी मंदिर, गांव धौलाहेड़ी तथा पठेड़ बरथाकायस्थ में कांवड़ शिविरों का आयोजन हुआ।

गंगोह के मंडीश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

गंगोह के मंडीश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में भगवान शिव का जलाभिषेक करते सांसद प्रदीप चौधरी

गंगोह में भगवान शिव का जलाभिषेक करते सांसद प्रदीप चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed