फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jain religious people celebrated Lord Mahavira's Nirvana festival

जैन धर्मावलंबियों ने मनाया भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव

Sun, 15 Nov 2020 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Jain religious people celebrated Lord Mahavira's Nirvana festival
जैन धर्मावलंबियों ने मनाया भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव
विज्ञापन

सरसावा। जैन धर्मावलंबियों द्वारा 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में निर्माण लड्डू चढ़ाया गया। कोरोना वायरस के कारण अन्य कार्यक्रम स्थगित रखे गए।
रविवार को सराफा बाजार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जैन धर्म के प्रवर्तक तथा 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्माण उत्सव मनाया गया। सुबह सवेरे मंदिर जी में पूजा प्रक्षाल एवं शांति धारा हुई। धवल वस्त्र धारी जैन युवकों ने महावीर स्वामी की पूजा की तथा निर्वाण कांड पढ़ते हुए निर्वाण लड्डू चढ़ाया। जैन समाज के महिला पुरुषों ने भी निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इसके पश्चात श्रद्धालु मोहल्ला चौधरियन स्थित श्री महावीर बुल्ली कोर जैन मंदिर पहुंचे तथा महावीर भगवान का जयघोष करते हुए निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

पंचायती जैन मंदिर कमेटी के अरविंद जैन राजीव जैन ने बताया कि परंपरागत रूप से भैया दूज के दिन मनाया जाने वाला वार्षिक गजरथ महोत्सव कोरोनावायरस संक्रमण के कारण बेहद सामान्य तरीके से मनाया जाएगा। इसमें सोमवार को सुबह आठ बजे नगर की परिक्रमा करते हुए श्री जी का जलाभिषेक पंचायती जैन मंदिर में होगा। नरेश चंद जैन, नवीन जैन, दिनेश जैन, महेंद्र जैन, अंकित जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, सतीश जैन, संजीव जैन, संदीप जैन, अमित जैन, अरिहंत जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed