फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   jail mein bhookh hadtal shuru

जेल में भूख हड़ताल शुरू

Fri, 10 Nov 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
jail mein bhookh hadtal shuru
दिल्ली रोड पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगाए जाने के विरोध में भीम आर्मी के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष कमल वालिया और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है। हालांकि जेल प्रशासन भूख हड़ताल से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर प्रशासन ने 3 नवंबर को रासुका लगा दी थी। जिसके विरोध में भीम आर्मी ने 9 नवंबर को भूख हड़ताल एवं पंचायत का एलान कर दिया था। जिससे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में आचार संहिता एवं निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए पंचायत और भूख हड़ताल को स्थगित करा दिया, लेकिन जेल में बंद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि जेल प्रशासन भूख हड़ताल से इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन

कमल वालिया के भाई सचिन वालिया ने बताया कि दोनों पदाधिकारी जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसका संदेश उन्हें प्राप्त हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही दोनों पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास कर रहा है। इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि किसी ने भी उन्हें भूख हड़ताल की जानकारी नहीं दी। जेल में कोई भी भूख हड़ताल पर नहीं बैठा है। उन्हें जानकारी मिली है कि भीम आर्मी ने 3 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed