फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It was Monis's own friends who shot him; one arrested.

Saharanpur News: दोस्तों ने ही मोनिस को मारी थी गोली, एक गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
It was Monis's own friends who shot him; one arrested.
देवबंद। भायला गांव में हुए गोलीकांड में पुलिस ने एक आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। कार तेज गति से चलाने और गाली गलौज करने से क्षुब्ध दोस्तों ने ही मोनिस (24) को गोली मारी थी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से कार पर भी फायरिंग की थी।
विज्ञापन

बता दें, कि 27 मई को भायला गांव में नहर के पास दोस्तों के साथ जा रहे नागल थानाक्षेत्र के मीरपुर मोहनपुर गांव निवासी मोनिस कमर के पास गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि आई-20 कार के शीशे और बोनट पर भी छह गोलियां लगी हुई थीं। कार में सवार उसके दोस्त बड़गांव के नन्हेड़ा खुर्द निवासी निखिल और साधारणसिर निवासी गगन ने पुलिस को बताया था कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली मोनिस को लगी। प्रकरण की गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को निखिल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में निखिल ने बताया कि मोनिस, साहिल और गगन कार से देवबंद से नागल जा रहे थे। कार मोनिस चला रहा था। रास्ते में कार की रफ्तार को लेकर विवाद हो गया। बताया कि इसी कहासुनी में उसने मोनिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। निखिल ने यह भी बताया कि घटना में गगन ने भी उसका सहयोग किया। इसके बाद उसने कार पर भी कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने निखिल के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed